राकेश,ऊना: ऊना जिला की दो बेटियों ने राष्ट्रीय स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग ले कर जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया हैं। जिला की दो बहनों ने सब जूनियर और जूनियर स्तर की राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला का नाम राष्ट्रीय पटल पर चमकाया हैं। अंडर-17 वर्ग में हर्षिता ठाकुर और अंडर 13 वर्ग में रक्षिता ठाकुर ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश का नाम चमकाया।
पुलिस विभाग में बतौर हेड कांस्टेबल सेवाएं दे रहे मनोज ठाकुर की दोनों होनहार बेटियों ने चेन्नई और केरला में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। केरल में आयोजित हुई 84वीं सब जूनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रक्षिता ठाकुर ने अंडर 13 वर्ग में भाग लिया, जबकि हर्षिता ठाकुर ने चेन्नई में आयोजित की गई 84वीं राष्ट्रीय स्तरीय जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिमाचल की चुनौती पेश की। हिमाचल आगमन पर दोनों बहनों का शानदार स्वागत किया गया।
