संजीव महाजन,नूरपुर:नूरपुर पब्लिक स्कूल में रविवार को रिफलेक्शन दिवस का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों ने अलग-अलग दिन भाग लिया। नूरपुर पब्लिक स्कूल के संस्थापक अरविंद डोगरा ने बताया की इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्रों ने बढ़चढ़ भाग लिया।
रिफलेक्शन दिवस का शुभारंभ शारदे मां की स्तुति के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में 25 फ़रवरी को कक्षा नर्सरी से तीसरी तक के लगभग 500 छात्रों व 26 फ़रवरी को कक्षा चौथी से आठवीं तक के लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें सभी छात्रों ने सभी विषयों जैसे हिंदी, गणित, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व आई टी आदि विषयों पर विभिन्न कार्यकलाप प्रस्तुत किए।
बच्चों की ओर से किए गए सभी कार्यकलाप ज्ञानवर्धक व मनमोहक थे। इन कार्यक्रमों में आर्ट इंटेग्रेशन, गेम इंटेग्रेशन व म्यूजिक इंटेग्रेशन आदि भी शामिल रहे। बच्चों की ओर से दी गई सभी प्रस्तुतियां लर्निंग बाए डुइंग पर आधारित थी। यहां तक की नर्सरी तक के बच्चों की गतिविधियां भी मन को छू लेने वाली थी। बच्चों की सभी मनमोहक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोह लिया।
यह कार्यक्रम एक्सीड एजुकेशन के तहत ही संभव हो पाया। एक्सीड शिक्षा ने ही इन छात्रों को इतना आत्मविश्वासी व प्रतिभावान बनाया हैं। बच्चों की ओर से अभिभावकों व अतिथियों से सुझाव भी लिए गए।
स्कूल के संस्थापक अरविंद डोगरा ने व प्रिंसिपल अनमोल डोगरा ने इन सब गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग दिया ओर बधाई देते हुए इन सब का श्रेय छात्रों व अध्यापकों को दिया।
