संजीव महाजन,नूरपुर: विश्व के इकलौते बृजराज स्वामी मंदिर नूरपुर में दो दिवसीय होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां दो दिनों तक का होली का यह उत्सव चलेगा,जिसमें रंगों और गुलाल से धमाल में जाया जाएगा। सभी एक साथ मिलकर रंगों के इस पर्व होली को मनाएंगे। सोमवार को बृजराज स्वामी मंदिर कमेटी ने नूरपुर वासी और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक कर यह तय किया हैं कि यहां मंदिर में दो दिनों तक होली का पर्व मनाया जाएगा।
बृजराज स्वामी मंदिर विश्व का ऐसा इकलौता मंदिर है जहां श्री कृष्ण के साथ मीरा की मूर्ति की पूजा होती हैं। इस मंदिर को राजा जगत ने 16वीं शताब्दी में बनवाया था और तब से यहां श्रीकृष्ण के साथ मीरा की पूजा अर्चना होती आ रही हैं। वैसे तो यहां पर राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाता है पर इस बार यहां होली का पर्व मनाने की शुरुआत हुई हैं।
बृजराज स्वामी मंदिर कमेटी उपप्रधान देवेंद्र शर्मा ने कहा कि बृजराज स्वामी मंदिर में दो दिवसीय होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा । 7 मार्च को फूलों के साथ होली खेली जाएगी और 8 मार्च को 11 बजे से 1 बजे तक गुलाल के साथ होली बृजराज स्वामी मंदिर के प्रांगण में खेली जाएगी। यह सभी नूरपुर वासियों ओर स्वयंसेवी संस्थाओं की पहल हैं। आगे भी इस होली पर्व को ऊंचे स्तर में मनाया जाएगा।
