बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर में 17 से 23 मार्च तक होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन शुरू हो गए है। जिला के कलाकारों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलाकारों के ऑडिशन करवाए जा रहे हैं।
भाषा एवं संस्कृति विभाग केडी सभागार में चल रही ऑडिशन प्रक्रिया के दूसरे दिन घुमारवीं और झंडूता के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।कलाकारों की चयन प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्णायक मंडल नियुक्त किया गया है, जो कलाकारों की प्रतिभा को परख रहे हैं। इस दौरान कलाकारों ने हिंदी और पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर अपनी कला को प्रदर्शन किया। बता दें कि इस प्रक्रिया के पहले दिन सदर और नयना देवी उपमंडल के कलाकारों ने अपना टैलेंट दिखाया था। 7 मार्च को जिला बिलासपुर के योगा, कराटे, क्लासिकल व सेमी क्लासिकल डांस, बॉलीवुड डांस व वेस्टर्न डांस प्रस्तुत करने वाले कलाकारों का ऑडिशन लिया जाएगा।
