बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर में दो दिवसीय अंडर-17 ओपन वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता शुरू हो गई। इस प्रतियोगिता में राज्य भर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद राज्य प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
इस दौरान प्रदेश शतरंज एसोसिएशन के महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि जिला और प्रदेश के खिलाड़ी इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल में बच्चों को भाग लेना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि बच्चों को इस खेल के प्रति जागरूकता पैदा करें।
