मंडी:धर्मवीर (TSN)-ब्यास नदी पर बने पंडोह डैम के दो गेट सिल्ट भरने से बंद हो गए है।जिससे बीबीएमबी पंडोह में अधिकारियों के पसीने छुट गए है। बताया जा रहा है यह गेट पिछले तीन दिन से बंद है।बंद पड़े इन गेटों को खोलने के लिए शनिवार सुबह चंड़ीगढ़ से टेक्निकल की टीम पंडोह पहुंच गई है।वहीं बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी भी मौके पर पहंचे गए है।टेक्निकल की टीम बंद पड़े गेटों को खोलने के लिए जुट गई है।गेट में फसी सिल्ट को निकालने के लिए कड़ी मशक्त जारी हैै।
मौके पर करोड़ों रूपये की मशीनरी पाई गई खराब,रेंट पर मंगवाई मशीनरी
वहीं बताया जा रहा है कि बीबीएमबी पंडोह की करोड़ों रुपये की मशीनरी मौके पर खराब पाई गई है।काम चलाने के लिए किराए पर मशीनरी मंगवाई गई हैे। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि गेट बंद होने के कारण बीती रात से डैहर पॉवर प्रोजेक्ट में बिजली का उत्पादन बंद हो गया है।बता दें कि ब्यास नदी पर पंडोह में बने इस डैम के 5 गेट हैं। वीरवार सुबह डैम में जलस्तर बढ़ने के बाद तीन गेट खोले गए थे। दो गेट बीबीएमबी की ओर से बंद रखे गए थे जो अब सिल्ट भरने के कारण जाम हो गए हैं। फिलहाल अभी पंडोह डैम में पीछे से कम ही पानी आ रहा है। यदि कुल्लू मनाली में भारी बारिश या बादल फटने की घटना सामने आती है तो डैम को नुकसान भी हो सकता है।
