By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से भयंकर तबाही..47 लोग अभी भी लापता, 60 आशियाने उजड़े
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से भयंकर तबाही..47 लोग अभी भी लापता, 60 आशियाने उजड़े
himachalNews

प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से भयंकर तबाही..47 लोग अभी भी लापता, 60 आशियाने उजड़े

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/03 at 4:01 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-31 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी,कल्लू और शिमला में तीन जगहों पर बादल फटने से भयंकर तबाही हुई है.सभी प्रभावित इलाकों में अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.सभी जगह से अब तक 6 शव अब बरामद किए गए हैं.वहीं 47 लोग अभी भी लापता है.रामपुर के समेज में सबसे बड़ा हा*दसा पेश आया,जहां लगभग पूरा गांव बह गया है.यहां 301 जवान रेस्क्यू में जुटे हैं.मगर अब तक 33 लोग लापता है और 1 भी व्यक्ति का रेस्क्यू नहीं हो पाया है.इन हा*दसों में 60 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं.साथ ही दर्जनों पशु शेड,दुकानें और स्कूल भी ध्वस्त हो गए हैं.

समेज में 300 जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे

राज्य आपदा प्रबंधन के सदस्य सचिव ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि 31 जुलाई की रात हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी शिमला और कुल्लू में बादल फटने से बड़ी तबाही हुई है. उन्होंने कहा कि निरमंड तहसील में करीब रात 2:30 बजे और समेज में सुबह 4:45 पर बादल फट गया जिसके बाद यहां पर जान और माल का नुकसान हुआ है.ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि इन हा*दसों में अब तक 6 श*व बरामद कीए गए है. जिसमें चार मंडी ज़िला में और दो कुल्लू ज़िला से प्राप्त हुए हैं.उन्होंने कहा कि इस पूरे हा*दसे में 60 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं.वहीं 35 घरों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है. इसके अलावा बादल फटने से 45 पशु शेड,10 दुकानें,4 स्कूल और एक स्वास्थ्य केंद्र भी तबाह हो गया है.ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान शिमला ज़िला में रामपुर के समेज में हुआ है.यहां एक ही परिवार के 16 लोग बह गए,अभी तक 33 लोग लापता है. ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि यहां पर NDRF, SDRF, CISF, होमगार्ड के लगभग 300 जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं.उन्होंने बताया कि हा*दसे के स्थान से लेकर आगे बैराज तक लोगों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.मगर अभी तक एक भी व्यक्ति का सुराग नहीं मिला है.

मानसून में अब तक 144 मौ*तें रिकॉर्ड की गई

ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि मानसून में अब तक 144 मौ*तें रिकॉर्ड की गई हैं.जिसमें से 77 मौ*तें केवल बरसाती हा*दसों की वजह से हुई हैं.उन्होंने बताया कि अब तक मानसून में 655 करोड़ का अनुमानित नुकसान प्रदेश को हुआ है.उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है समेज में सबसे ज्यादा टीम डिपोट की गई है.इसमें NDRF, SDRF, CISF, होमगार्ड की जवान और स्थानीय प्रशासन रिसर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है.

TAGGED: Member Secretary, Shimla Omkar Chand Sharma, State Disaster Management
Chandrika August 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ब्यास नदी पर बने पंडोह डैम के दो गेट सिल्ट भरने से बंद…चंडीगढ़ से टेक्निकल की टीम पहुंची पंडोह
Next Article रामपुर व आनी के क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे डॉ राजीव बिंदल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?