संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): बीते दिनों डाक विभाग सर्कल नूरपुर की ओर से अपने तहत आने वाले सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के बच्चों के लिए दीनदयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा छठी से नौवीं तक के छात्रों को सभी पोस्टल सर्कलों में एक चयन प्रक्रिया के माध्यम से वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति राशि 6 हज़ार रुपये प्रति वर्ष, यानी 500 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसी योजना के तहत बक्शी टेक चंद कन्या विद्यालय की दो छात्राओं का चयन किया गया हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि हमारे स्कूल की दो छात्राएं कृतिका शर्मा और ईशा चौधरी, का चयन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि पूरे नूरपुर में तीन बच्चों का इस प्रतियोगिता में चयन हुआ है जिसमें एक बच्चा निजी स्कूल ओर दो बच्चे बीटीसी गर्ल्स स्कूल नूरपुर से चयनित हुए हुए हैं। प्रिंसिपल चंद्रलेखा ने कहा कि हम सबके लिए यह गर्व की बात है ओर सरकारी विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा भी दर्शाती हैं।
