विकास शर्मा, चिंतपूर्णी(TSN): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाज़िरी भरने पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने चिंतपूर्णी की मंदिर के विस्तारीकरण को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा की चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण का काम जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु इसका शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा की चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण के लिए जो कोई लोग अपनी जमीन और दुकान देना चाहते हैं वह मंदिर अधिकारी से इस बारे में संपर्क करें।
उन्होंने कहा की चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण के काम को लेकर किसी प्रकार की धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। आने वाले समय में चिंतपूर्णी मंदिर दक्षिण भारत के मंदिरों की तरह भव्य और सुंदर होगा, जहां पर श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
