By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मस्जिद विवाद पर मौके पर पहुंचे सरकार के दो मंत्री…सुनी लोगों की समस्याएं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मस्जिद विवाद पर मौके पर पहुंचे सरकार के दो मंत्री…सुनी लोगों की समस्याएं
himachalNews

मस्जिद विवाद पर मौके पर पहुंचे सरकार के दो मंत्री…सुनी लोगों की समस्याएं

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/09/05 at 8:21 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-देवभूमि शिमला में अवैध मस्जिद निर्माण मामला जहां सदन में गूंजा वहीं सड़कों पर भी इसकी गूंज सुनाई दी।हिन्दू संगठनों सहित स्थानीय लोगों ने आज गुरुवार को सड़कों पर उतरकर जहां जमकर प्रदर्शन किया. वहीं देर शाम सरकार के दो मंत्रियों ने घटनास्थल का जायजा लिया । मौके पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज संजौली मौके पर पहुंच गए सभी बातों का जायजा लिया।उन्होंने इस मामले पर नियमों के तहत कार्रवाई करने की बात कही।

मामले में नियमों के तहत की जाएगी कार्रवाई

मौके पर पहुंचे शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जो मस्जिद विवाद चल रहा है,इसको लेकर आज वह मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ मौके का जायजा लेने पहुंचे हैं। इस मस्जिद की जो अवैध निर्माण की बात निकाल कर सामने आ रही है.सरकार उसके लिए सतर्क है।उन्होंने कहा कि नगर निगम आयुक्त के पास यह मामला लंबित है और इस मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।प्रदेश में शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखना हम सब का कर्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि जो बाहर के लोगों के आने से स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है यह चिंता का विषय है. सरकार इस पर पूरी गहनता से कार्य करेगी।प्रदेश में जो भी लोग बाहर से आ रहे है उनकी आइडेंटिटी चेक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई मामले ऐसे भी आए हैं जो अलग आईडेंटिटी से यहां पर आए हैं और अलग पहचान से कार्य कर रहे हैं यह प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है। पुलिस इस मामले पर अपनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने जो समस्या रखी है उसको लेकर पुलिस से बात की गई है कि लोगों की समस्याएं ली जाए और नियमों के तहत उन पर कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय तरीके से कार्य हो यह सरकार की जिम्मेदारी है और इसे पूरा किया जाएगा.

TAGGED: Shimla ministers reached the spot on the mosque dispute
Chandrika September 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा में दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय नेताओं ने फेरा लगाया..लेकिन पुल किसी ने नहीं बनवाया
Next Article कुछ देशों में फैली मंकी पॉक्स बीमारी, प्रदेश सरकार ने भी जारी कर दिया है अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?