बिलासपुर :सुभाष ठाकुर- बुधवार देर रात स्वारघाट से तीन किलोमीटर दूर पुलाचड स्थान पर दो टूरिस्ट कारो में जोरदार टक्कर हो गई । यूपी नम्बर कार में टूरिस्ट मनाली घुमने के बाद यूपी की तरफ वापिस लौट रहे थे, तो वहीं बोलेरो कार में हरियाणा से टूरिस्ट मनाली घुमने जा रहे थे कि पुलाचड स्थान पर दोनों कारो में भयंकर टक्कर हो गई ।
हादसे के बाद यूपी नम्बर कार के एयरबैग खुल गए जिससे कार सवारों की जान बच गई। हालांकि इस कार में पीछे बैठे 14 वर्षीय बच्चे आदित्य को चोटें आई है। जिसे स्थानीय सीएचसी स्वारघाट की 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल ले जाया गया । जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां पर तीखे मोड़ के बाद सडक बिलकुल सीधी है । बोलेरो चालक की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है । सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना स्वारघाट की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू रूप से चलाया गया । पुलिस ने हादसे के सम्बन्ध में आगामी कारवाई शुरू कर दी है ।
