राकेश, ऊना: जिला ऊना में गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश दिवस बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया इस अवसर पर जहां शहर में विशाल नगर कीर्तन आयोजित किया गया तो वहीं गत्का पार्टियों की ओर से अपने युद्ध कौशल का भी प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर गुरु नानक देव ज़ी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह ज़ी बेदी के मार्ग दर्शन में गुरु ग्रंथ साहिब ज़ी की छत्रछाया और प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन गावं कुरियाला से किला बाब बेदी साहिब ऊना साहिब तक सजाया गया। नगर कीर्तन प्रातःकाल गुरुद्वारा कुरियाला से शुरू होकर दंगेड़ा, बरनोह, डंगोली कोटला कलां नांगल रोड होता हुआ किला बेदी साहिब पहुंच कर पूरा हुआ।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया और प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर गतका पार्टी की ओर से पुरातन युद्ध के तौर तरीकों का बेहद सुंदर प्रदर्शन किया गया। किला बेदी साहिब पहुंचने पर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया और कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। यहां रागी जत्थों की ओर से कीर्तन से निहाल किया गया। इस अवसर पर गुरु के लंगर का आयोजन भी किया ।
