By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पंडोह के पास धंसी निर्माणाधीन दो टनले… मलबा हटाने में पेश आ रही है भारी दिक्कत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पंडोह के पास धंसी निर्माणाधीन दो टनले… मलबा हटाने में पेश आ रही है भारी दिक्कत
himachalNews

पंडोह के पास धंसी निर्माणाधीन दो टनले… मलबा हटाने में पेश आ रही है भारी दिक्कत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/25 at 4:02 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- उत्तराखंड के सिलक्यारा में टनल धंसने से अंदर फंसे 41 मजदूरों को जब निकालने के प्रयास हो रहे थे तो उसी दौरान मंडी जिला के पंडोह के पास भी दो निर्माणाधीन टनलें धंस गई थी। लेकिन कंपनी प्रबंधन ने किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। अब जाकर इसकी जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार पंडोह डैम के साथ लगते डयोड में निर्माणाधीन दो टनलों में से एक टनल जिसे आरएचएस का नाम दिया है, 22 नवंबर को सुबह इसका 25 से 30 मीटर का हिस्सा सुबह करीब 4 बजे धंस गया। इसके बाद 6 दिसंबर को शाम के समय एचएलएच टनल का करीब 60 मीटर का हिस्सा धंस गया। दोनों हादसों में एक अच्छी बात यह रही कि टनल धंसने का अहसास पहले ही हो गया था और सभी लोग पहले ही सुरक्षित बाहर निकल गए थे। मलबा काफी ज्यादा मात्रा में गिरा हुआ है जिसे हटाने का कार्य तो जारी है लेकिन जैसे ही मलबा हटाया जा रहा है तो और मलबा आकर गिर रहा है। ऐसे में मलबा हटाने के कार्य में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन दोनों टनलों की लंबाई लगभग 3-3 किलोमीटर की है।

मजदूरों के फंसने की नहीं थी कोई संभावना

दोनों टनलों के धंसने के कारण मजदूरों के अंदर फंसने की कोई संभावना नहीं थी क्योंकि दोनों ही निर्माणाधीन टनलों का ब्रेक थ्रू हो चुका था यानी टनलों के दोनों छोर आपस में मिल चुके थे। उत्तराखंड के सिलक्यारा में मजदूरों के अंदर फंसने की वजह ब्रेक थ्रू न होना ही था। लेकिन जो भारी भरकम मलबा गिरा उसके नीचे मजदूर दब जरूर सकते थे यदि समय रहते टनल के धंसने का अहसास न हुआ होता और अचानक यह हादसा हुआ होता।

मलबा हटाने का कार्य जारी

शाहपुरजी पलौनजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा सेफ्टी के सभी मापदंडो का सख्ती से पालन किया जाता है। जो मलबा गिरा है उसे हटाने का कार्य जारी है और जल्द ही इस कार्य को भी पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट का कार्य एफकॉन्स कर रही है और यह कार्य शाहपुरजी पलौनजी कंपनी की देखरेख में हो रहा है।

TAGGED: Mandi near pandoh, Two tunnels under construction sunk
Chandrika December 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सिरमौर जिला में कई स्थानो पर आयोजित हुए कार्यक्रम
Next Article 23 साल की नेहा शान से सड़कों पर दौड़ाती हैं ट्रक… संभाल रखा है पिता का कारोबार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऑनलाइन पेमेंट से खुला चिट्टा तस्करी का राज, शिमला पुलिस ने पंजाब तक फैले ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ी

Ago

एचजीसीटीए इकाई ने काली पट्टिया बांधकर की गेट मीटिंग, डीपीसी शीघ्र करवाने व डीए एरियर जारी करने की मांग

Ago

नरघोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: पंजाब नंबर की कार खाई में गिरी

Ago

हमीरपुर पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधी को दबोचा, अदालत में होगी पेशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?