By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 23 साल की नेहा शान से सड़कों पर दौड़ाती हैं ट्रक… संभाल रखा है पिता का कारोबार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 23 साल की नेहा शान से सड़कों पर दौड़ाती हैं ट्रक… संभाल रखा है पिता का कारोबार
himachalNews

23 साल की नेहा शान से सड़कों पर दौड़ाती हैं ट्रक… संभाल रखा है पिता का कारोबार

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/12/25 at 4:13 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- हिमाचल प्रदेश में आज के दौर में लाइट मोटर वाहन की बात की जाए तो बहुत सी महिलाएं हैं जो जीप-कार बड़े शौक से चला रही है। लेकिन हैवी मोटर वाहन की जाए तो बहुत कम ऐसी महिलाएं या युवतियां हैं जो बस या ट्रक सड़कों पर दौड़ा रही हैं। मंडी जिला की 23 वर्षीय एक युवती इन दिनों सड़कों पर न केवल ट्रक दौड़ा रही है, बल्कि पिता के कारोबार में भी हाथ बंटा रही है।

इस युवती का नाम नेहा ठाकुर है। नेहा सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाले खुडला गांव की निवासी है। नेहा ने ट्रक जैसी बड़ी गाड़ी सीखकर न केवल अपने बचपन के सपने को किया, बल्कि क्षेत्र की अन्य युवतियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी है। नेहा ने ग्रेजुएशन करने के बाद एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग की और उसके बाद चंडीगढ़ में प्राईवेट जॉब करने लग गई। 2021 में कोरोना के कारण नौकरी छीन गई तो वापिस घर आकर पिता के ट्रक का स्टेयरिंग संभालने की ठानी। नेहा ने बताया कि उसे बचपन से ही गाड़ी चलाने का शौक था। पिता के पास दो ट्रक हैं तो अकसर ट्रकों में सफर करने का मौका मिलता था। ऐसे में ट्रक का स्टेयरिंग थामने की प्रवल इच्छा हुई और इसे चलाने की ठानी। नेहा वर्ष 2022 से ट्रक चला रही है और एक तरह से अपने पिता के इस कारोबार को संभाल रखा है।

अभी लोकल रूट पर ही ले जाती हैं ट्रक

नेहा ठाकुर के अनुसार अभी किसी महिला ट्रक ड्राईवर के लिए उस प्रकार का माहौल नहीं कि वे लांग रूट पर जा सके। इसलिए वे अभी लोकल रूट पर ही ट्रक को ले जाती है। लोकल रूट पर जो भी सामान लाना या ले जाना हो उस वक्त ट्रक का स्टेयरिंग नेहा ही संभालती है। नेहा ने बताया कि महिलाओं को वॉशरूम सहित अन्य कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन वे किसी न किसी तरह से इन चीजों को मैनेज कर लेती है। नेहा ने बाकी युवतियों और महिलाओं को संदेश दिया है कि वे अपने सपनों को पूरा करने में पीछे न रहें। यदि कोई ट्रक चलाना चाहती है तो इसे किसी के पास सीखें और इसमें अपना करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़े। नेहा का एक भाई है जो होटल लाईन में है। नेहा के पिता मनोज कुमार, माता सरोज कुमारी और दादी सत्या देवी ने बताया कि उन्हें इस बात पर गर्व महसूस होता है कि उनकी बेटी आज दूसरों के लिए मिसाल बनी है। नेहा के पिता मनोज कुमार भी 14 वर्ष की आयु में ड्राईवरी सीखने चले गए थे और आज खुद के दो ट्रक रखे हुए हैं। जब भी नेहा ट्रक लेकर कहीं जाती है तो घर की महिलाएं भी उसके साथ जाने का चाव करती हैं।

लाखों में पहुंच चुकी है नेहा के प्रशंसको की तादात

नेहा न सिर्फ ट्रक चलाती है बल्कि ट्रेक्टर और अन्य गाड़ियों को भी बखूबी संभालती है। नेहा के यूटयूब अकाउंट पर 2 लाख,फेसबुक पर 2 लाख और इंस्टाग्राम पर 3 लाख फालोअर हैं। नेहा को इन सभी फालोअर से काफी हौंसला मिलता है।

TAGGED: Mandi Neha proudly drives a truck
Chandrika December 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पंडोह के पास धंसी निर्माणाधीन दो टनले… मलबा हटाने में पेश आ रही है भारी दिक्कत
Next Article इन मांगो को लेकर 6 जनवरी को सीएम को ज्ञापन सौंपेगा भारतीय मजदूर संघ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

एचएफआरआई ने इको टास्क फोर्स के जवानों को वन प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया विशेष प्रशिक्षण

Ago

शहर से गांव तक मजबूत होगी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज व्यवस्था – मुकेश अग्निहोत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?