मंडी (परी शर्मा): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय आला कमान द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के लिए हिमाचल पहुंच चुकी हैं। कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार विधानसभा सीटों में उम्मीदवार के चयन के लिए कार्यकर्ताओ से फीडबैक लेंगे। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जमीनी स्तर का नेता उतारना चाहता है। जिसे जनता खुद कहे कि यह चुनाव लड़े।
उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर आकलन करने के बाद ही टिकट एक अच्छे नेता को दिया जाएगा ताकि विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित हो सके। वहीं जीताउ उम्मीदवार और कुशल नेतृत्व करने वाले नेता को ही टिकट दिया जाएगा। उमंग सिंघार वीरवार से 11 सितंबर तक प्रदेश के दौरे पर है। इस दौरान वह पार्टी उम्मीदवारों के चयन बारे पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जान रहे हैं।
