By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिंदल ने बिक्रमबाग देवनी में कई सिंचाई योजनाओं का किया शिलान्यास
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिंदल ने बिक्रमबाग देवनी में कई सिंचाई योजनाओं का किया शिलान्यास
himachal

बिंदल ने बिक्रमबाग देवनी में कई सिंचाई योजनाओं का किया शिलान्यास

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/10 at 6:10 PM
Share

नाहन (देवेन्द्र कुमार): विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने शनिवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के बिग्रमबाग और देवनी पंचायतों के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। प्रवास के दौरान डा. बिन्दल ने नव सृजित बिक्रमबाग-देवनी पटवार सर्कल का उदघाटन किया। उन्होंने कैड परियोजना के तहत निर्मिति होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना मंडेरवा, उठाउ सिंचाई योजना बेला, उठाउ सिंचाई योजना खैरवाला और बहाव सिंचाई योजना बिक्रमबाग का शिलान्यास भी किया।

बिन्दल ने कहा कि बिक्रमबाग और देवनी दोनों पंचायतें मारकंडा नदी के दोनों ओर बसी हैं जो कि पूर्व में एक ही पंचायत थी। उन्होंने कहा कि नदी यह पंचायतें पिछले 60 सालों से विकास को तरस रही थी। बरसात के दिनों में टापू में तबदील हो जाने वाले गांव में बसने वाले लोग सडकों व पुलों का इंतजार करते रहते थे। गर्मियों में पीने के पानी की समस्याओं से लोग जूझते थे, पानी की भरमार होते हुए भी लोगों के खेत सिंचाई के पानी से महरूम रहे। यहां के हालात बहुत कठिन थे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से इस इलाके का भाग्य परिर्वतन होना शुरू हुआ। बिक्रमबाग देवनी सड़क पर मारकंडा नदी पर आर-पार जाने के लिए पहला पुल 9 करोड़ रुपए की लागत से बना। खैरी नाले का पुल 3 करोड़ रुपए की लागत से लगा, खैरवाला ढाकवाला को पक्की सड़क मिली और काला आम सुकेती होते हुए खजूरना सड़क को नया रूप दे कर उस पर बसें चली। यह है सबसे बड़ी इलाके के विकास की कहानी, अनेक छोटे बड़े पुलों व सड़के बनने से इलाका टापू की श्रेणी से बाहर आने लगा। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ रुपये की लागत से मंडेरवा का पुल बन रहा है और 2.50 करोड़ रुपये की लागत से पथराला का खाला का पुल का निर्माण किया जाएगा।

बिन्दल ने कहा कि उनका अगला प्रयास क्षेत्र में पीने का पानी उपलब्ध करवाना था। पीने के पानी के लिए अनेक टयूब वैल टयूबलर लगाए गए हैं। हाल ही में बड़े-बडे 3 परकोलेशन वैल लगाए गए हैं जिनका कार्य पूर्ण होने पर इलाके को बारह माह स्वच्छ एवं पूरा पीने का पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति 3 करोड़ रुपए व्यय कि जा रहे हैं। बिन्दल ने कहा कि हमने किसान के खेत को पानी देने का नवीन प्रयास शुरू किया गया है। मारकंडा नदी से निकलने वाली कूहल सिंचाई योजना हर साल धवस्त हो जाती है व महीनों महीने लोगों को इसकी रिपेयर का इंतजार करना पड़ता है किन्तु अब 2 करोड़ रुपए की लागत से से इसका नवीनीकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बेला गांव व आसपास के क्षेत्र सिंचाई से महरूम थे। उन्होंने अपनी विधायक निधि से एक छोटी सिंचाई योजना बनाई। आज बेला क्षेत्र को 2 करोड़ रुपए की लागत की सिंचाई योजना दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खैरवाला-ढाकवाला क्षेत्र की सिंचाई योजना का नवीनीकरण करने हेतु लगभग दो करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे, जिसका आज शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि देवनी की सिंचाई योजना पर दो चरणों में 60 लाख रुपए, खदरी की सिचाई योजना पर 40 लाख रुपए, खेड़ा की सिंचाई योजना पर 40 लाख रुपए डांडीपुर कौंथरों की सिंचाई योजना पर लगभग 30 लाख रुपये वर्तमान सरकार के इन चार वर्षों में खर्च किए गए हैं।

TAGGED: Bigrambag, Deoni Panchayat, Foundation Stone, Nahan, Rajiv Bindal
admin September 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article उम्मीदवारों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने मंडी पहुंचे उमंग सिंघार
Next Article होमवर्क करके ही मीडिया का सामना करे कांग्रेस, झूठे आरोप लगाना पार्टी की फितरत: रणवीर सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?