विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के डीएवी मॉडल पब्लिक स्कूल कालू दी बड़ की छात्रा महक ठाकुर ने बिलासपुर जिला में आयोजित राज्य स्तरीय कमांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। महक ठाकुर ने सोलन जिला की छात्रा को फाइनल में पराजित कर गोल्ड मेडल जीता। महक ठाकुर धर्मसाल महंता के वरिंदर सिंह और रीटा रानी की पुत्री है।
महक का खेलों में काफी रुझान है। यही वजह है कि अपनी उपलब्धि से महक ने अपने गांव और स्कूल का नाम भी रोशन किया है। डीएवी मॉडल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि महक ठाकुर की उपलब्धि कोई छोटी उपलब्धि नहीं है यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।
राज्य स्तरीय खेलों में गोल्ड मेडल जीतना कोई आसान काम नहीं है यह महक की मेहनत और लगन का परिणाम है। इसके अलावा उन्होंने गोल्ड मेडल जीतने पर महक के माता-पिता को भी बधाई दी है। महक की इस उपलब्धि पर छपरोह पंचायत की प्रधान शशिबाला ने उसे माता की फोटो देकर सम्मानित किया।
