राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में पिछले कुछ दिनों में चोरी की वारदातों में लगातार इज़ाफा हो रहा है। पुलिस के लिए चोर सिरदर्द बने हुए है। पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है जिस पर मकान में इस्तेमाल की जाने वाली शटरिंग के समान को चुराने का आरोप है। यह व्यक्ति पंजाब का रहने वाला है और इस पर हरोली पुलिस स्टेशन में भी एक मामला पहले से ही दर्ज है। पुलिस इसका क्रिमिनल बैकग्राउंड भी खंगालने की बात कह रही है।
एसपी ऊना अजीत सेन ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि शटरिंग का सामान चुराने के आरोप में उन्होंने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद यह जानने की कोशिश की जाएगी कि जो अन्य चोरी की वारदातें जिले में हुई है क्या इसका उन मामलों में कोई हाथ तो नहीं है। फिलहाल एक चोर के पकड़े जाने से पुलिस को उम्मीद है की पूछताछ में कुछ और खुलासे भी हो सकते है।
