राकेश, ऊना: हिमाचल पुलिस की ओर से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। इसके लिए विशेष अभियान भी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को ऊना जिला में ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अवेयरनेस अभियान शुरू किया गया हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस अवेयरनेस अभियान में लोगों को हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग विदाउट नंबर प्लेट और अन्य कागजातों को लेकर जागरूक किया जा रहा हैं।
ऊना सदर थाना के एसएचओ मनोज वालिया की अगुवाई में यह अवेयरनेस अभियान ऊना शहर में चलाया जा रहा हैं। एसएस मनोज वालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले यह अभियान शुरू किया गया था इसमें लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। इसका उन्हें काफी सहयोग भी लोगों का मिल रहा हैं। लोगों ने ट्रैफिक नियमों की पालना करना शुरू किया हैं। उन्होंने कहा है कि 10 दिनों का यह अभियान है जिसमें 5 दिन बकाया रह गए हैं। अभी लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। अभियान समाप्त होने के बाद ट्रैफिक नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एनजीओ के युवा भी आगे आ रहे हैं और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। पुलिस की ओर से लोगों को रोके जाने पर लोग काफी डरे नजर आए,लेकिन पुलिस की ओर से जब उनको ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया तो लोग भी उनकी बात को मानते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किए जाने को लेकर लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया हैं।
