By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बंदलाधार में जल्द ही लगाया जाएगा सौर उर्जा पावर प्लांट , 1 साल में 8 लाख यूनिट बिजली होगी तैयार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बंदलाधार में जल्द ही लगाया जाएगा सौर उर्जा पावर प्लांट , 1 साल में 8 लाख यूनिट बिजली होगी तैयार
himachalNews

बंदलाधार में जल्द ही लगाया जाएगा सौर उर्जा पावर प्लांट , 1 साल में 8 लाख यूनिट बिजली होगी तैयार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/02/16 at 5:40 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर की बंदलाधार दिन-प्रतिदिन पर्यटन, शिक्षा व स्पोर्टस कल्चर के लिए काफी प्रचलित होती जा रही है। इसी कड़ी में अब इस धार में एक और नया प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। बंदलाधार में जल्द ही सौर उर्जा पावर प्लांट लगाया जा रहा है, यानि की बंदलाधार में बिजली का उत्पादन भी किया जाएगा। इसके लिए कवायद आरंभ हो गई है और सदर एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग द्वारा इस जगह का विजिट भी किया गया है। इसी के साथ विभाग ने 12 बीघा जमीन भी चिन्हिंत कर ली है और इसको फाइनल कर दिया है। विभाग इस जगह पर अब एफसीए की कार्यवाही शुरू कर रहा है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर की बंदलाधार को ग्रीन पंचायत बनाने की पूरी प्लानिंग तैयार की जा रही है। इस प्लांट के लगने से एक साल में 8 लाख यूनिट बिजली तैयार की जाएगी। जिसको बिजली बोर्ड द्वारा खरीदा जाएगा। वहीं, जानकारी यह भी है कि इस प्लांट के साथ लगते रेसिडेंट और स्ट्रीट लाइट में बिजली निःशुल्क दी जाएगी। बता दें कि इस प्लांट में 2030 तक 10 मेगावार्ट बिजली उत्पादन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं, इस प्रोजेक्ट को हिम उर्जा विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा। बंदलाधार पहली बार इस बिजली उत्पादन प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने जा रही है। गौरतलब है कि बिलासपुर की बंदलाधार प्रदेश ही नहीं बल्कि विश्व के मानचित्र में भी अपनी पहचान बना चुकी है। इससे पहले यहां पर पैराग्लाडिंग का एक्रो कैंप आयोजित किया गया था, भारत की पहली सेफ एक्रो साइट में बंदलाधार को माना जाता है। इसी के साथ यहां पर हाइडो इंजीनियरिंग काॅलेज भी शुरू हो गया है। जो देश में दूसरा काॅलेज बिलासपुर जिला के बंदलाधार में है। इसी के साथ यह बंदलाधार पर्यटन की दष्टि से भी काफी विकसित की जा रही है। वन विभाग द्वारा इस साइट को टूरिज्म साइट बनाया जा रहा है।

उधर, खबर की पुष्टि करते हुए बिलासपुर सदर एसडीएम आईएएस अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि बंदलाधार में सौर उर्जा पावर प्लांट लगाया जा रहा है। विभाग ने जगह चिन्हिंत कर ली है। 12 बीघा जमीन पर यह प्लांट लगाया जाएगा। इसकी कवायद आरंभ हो गई है, जल्द ही यह प्रोजेक्ट लगना शुरू हो जाएगा।

TAGGED: Bilaspur solar energy power plant
Chandrika February 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विदाई समारोह में भावुक हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर,कहा हिमाचल देव भूमि, वीर भूमि के साथ प्रेम भूमि भी
Next Article नशे के ख़ात्मे के लिए ऊना पुलिस चलाएगी विशेष अभियान, घर-घर जाकर लोगों को करेगी जागरूक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?