राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के पंजाब बॉर्डर के साथ लगते जिला ऊना में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं। अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की ओर से सभी पुलिस स्टेशन व चौकियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी के तहत बुधवार देर रात ऊना पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए बाहर से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग की गई।
देर रात पुलिस के जवानों की ओर से ऊना जिला के अलग-अलग स्थानों पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया। एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया की अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की ओर से दिन रात चेकिंग की जा रही हैं। ऊना जिला बॉर्डर के साथ सटा होने के कारण सभी पुलिस स्टेशन और चौकियों को अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए कड़े निर्देश भी जारी किए गए हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले ऊना पुलिस की ओर से देर रात नाका लगाकर एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया था जिसमें भारी मात्रा में ड्र+ग्स की बड़ी खेप को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ लगी थी। पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए यह चेकिंग जारी रहने का दावा किया गया हैं।
