अनिल कुमार,किन्नौर: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जिला किन्नौर में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कल्पा, निचार व पूह विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।
अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक रिकांगपिओ के तिलक राज डोगरा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा की काव्य कुमारी व शिखा ने प्रथम स्थान, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रारंग के दिनेश कुमार व ईशिता ने दूसरा स्थान ओर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंगरा से मिश्रा व इश्मू ने तृतीय स्थान हासिल किया।
उन्होंने बताया कि बैंक की तरफ से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 10 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 7500 रुपए ओर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5 हजार रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप उनके बचत खातों में अंतरित कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला प्रबंधक की ओर से प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
