By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्रीय बजट निराशाजनक.. देश का नहीं केवल बिहार के लिए बजट में हुई घोषणाएं -कुलदीप राठौर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्रीय बजट निराशाजनक.. देश का नहीं केवल बिहार के लिए बजट में हुई घोषणाएं -कुलदीप राठौर
himachalpolitical

केंद्रीय बजट निराशाजनक.. देश का नहीं केवल बिहार के लिए बजट में हुई घोषणाएं -कुलदीप राठौर

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2025/02/01 at 6:30 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा आज अपना आठवां बजट पेश किया गया।एक तरफ जहां भाजपा इस बजट को राहत वाला बजट करार दे रहे हैं.वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने इस बजट को निराशाजनक करार दिया है।उन्होंने कहा कि बजट में ना तो किस बागवानो के लिए कोई प्रावधान किया गया है और ना ही बेरोजगारी और महंगाई को कम करने की बात कही गई है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि बजट का आकलन स्टॉक मार्केट से होता है और आज बजट पेश करने के बाद स्टॉक मार्केट पूरी तरह से क्रश हो गई है वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट आंकड़ों का माया जाल है।और बार-बार बिहार का जिक्र हो रहा है ऐसा लग रहा है कि ये केंद्र का बजट नहीं बल्कि बिहार का बजट है।देश मे 28 राज्य हैं लेकिन किसी भी राज्य का बजट में कोई भी जगह नहीं केवल बिहार को लेकर घोषणा हुई है।क्योंकि बिहार में चुनाव होने वाले हैं।यह सरकार बैसाखियों के सहारे चल रही है नीतीश का दबाव है इसलिए बिहार को ज्यादा महत्व दिया गया लेकिन देश मे 28 राज्य और भी हैं उनका ख्याल नहीं रखा गया।रोजगार सृजन को लेकर कोई बात नहीं कही गई। देश में लगातार बेरोजगार बढ़ रही है उसमें बेरोजगारी को कैसे दूर करना है उसके बारे में कोई चर्चा इस बजट में नहीं है।इनकम टैक्स में छूट की बात हुई लेकिन उसमें भी कोई शर्तें लगाई गई है क्या राहत है,पूरी तरह से स्पष्ट नही है।

हिमाचल के साथ फिर केंद्र ने किया सौतेला व्यवहार

कुलदीप राठौर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली का चुनाव भी है चुनाव की दृष्टि से बहुत सारी घोषणाए की गई है.इस बजट में कुल मिलाकर निराशा हुई है खासकर जो किसान है उनके लिए कुछ भी नहीं है।एमएसपी को लेकर कोई बात नहीं हुई आज भी किसान आंदोलन रत हैं।किसान नेता भूख हड़ताल पर बैठे हैं कृषि को लेकर कोई बात नहीं हुई है ।लगातार महंगाई बढ़ रही है जिस अनुपात में महंगाई बढ़ रही उस हिसाब से आय नहीं बढ़ रही है महंगाई पर किस तरह से रोकथाम लगाई जाए।उस पर कोई चर्चा इस बजट में नहीं हुई है कुल मिलाकर यह बजट से देशवासियों को निराशा हुई है।

हिमाचल के लिए इस बजट में कुछ नहीं मिला

जहा तक हिमाचल प्रदेश की बात है हिमाचल के लिए इस बजट में कुछ नहीं मिला।आपदा में बीते वर्ष 10000 करोड़ का नुकसान आपदा में हुआ।हिमाचल को कुछ नहीं मिला है। हिमाचल पर्वतीय राज्य है यहां पर संसाधन कम है जीएसटी का नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई कैसे हो उसके बारे में कोई में प्रावधान नहीं है।बागवानों के साथ वादा किया था चुनाव से पूर्व आयात शुल्क का बढ़ाया जाएगा।ताकि बागवानों की गिरती आर्थिक कि उसकी भरपाई हो सके। बागवानों के लिए इस बजट में कुछ नहीं है पर्यटन क्षेत्र में जो उम्मीद थी वह भी नहीं हुआ. रेलवे के लिए बड़े-बड़े दावे किए हुई रेलवे के प्रोजेक्ट हिमाचल में हिमाचल में अपना शेयर कर दिया है उसको लेकर भी बजट में कुछ नहीं है जहां पूरा देश निराशा है वहां हिमाचल प्रदेश फिर से अनदेखी का शिकार हुआ है हिमाचल प्रदेश के लोग बहुत निराश हैं एक बार फिर से हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार के साथ केंद्र की सरकार ने किया है पिछले बजट में है जो हिमाचल में जिक्र हुआ था लेकिन इस बात में कोई भी जगह नहीं हुआ।

हिमाचल लगातार अनदेखी का शिकार

कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल से स्वास्थ्य मंत्री है अनुराग ठाकुर है यह दो हिमाचल प्रदेश के बड़े नेता दिल्ली में है। हिमाचल की पैरवी नहीं कर पाए या फिर इनकी सुनवाई नहीं हो रही है ।हिमाचल प्रदेश से सात सांसद है हिमाचल के लिए क्या कर रहे हैं.सांसदों को अपनी प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहिए इस्तेमाल नहीं करना पा रहे हैं जीएसटी शेयर में भी मिलना चाहिए था लेकिन वह नहीं मिला।हिमाचल लगातार अनदेखी का शिकार हो रहा है हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है कांग्रेस पार्टी की सरकार को अस्थिर करने के लिए हमेशा से भाजपा प्रयासरत रही है ।हिमाचली नहीं दूसरे राज्य इस बजट से निराशा हुई है।

TAGGED: Shimla AICC spokesperson Kuldeep rathour
Chandrika February 1, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्र सरकार के बजट को लेकर हिमाचल प्रदेश चार्टर्ड अकाउंटेंट ब्रांच के प्रतिनिधियों ने दी प्रतिक्रिया
Next Article 100 लोगों ने किया SSP से सीधे संवाद…वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बताई अपनी समस्याएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?