By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नवरात्रों में फीका रहा पर्यटन कारोबार, 30 फीसदी रही ऑक्यूपेंसी, पर्यटन कारोबारियों की सरकार से पॉलिसी बदलने की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नवरात्रों में फीका रहा पर्यटन कारोबार, 30 फीसदी रही ऑक्यूपेंसी, पर्यटन कारोबारियों की सरकार से पॉलिसी बदलने की मांग
himachalNews

नवरात्रों में फीका रहा पर्यटन कारोबार, 30 फीसदी रही ऑक्यूपेंसी, पर्यटन कारोबारियों की सरकार से पॉलिसी बदलने की मांग

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/10/24 at 11:24 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN):  नवरात्रि के दौरान जहां पहाड़ों की रानी शिमला पर्यटकों सेनवरात्रि गुलजार रहती थी। हर वर्ष नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा के लिए बंगाल और गुजरात से सैलानी बड़ी संख्या में शिमला आते थे। इसके लिए एक माह पहले ही बुकिंग शुरू हो जाती थी। कारोबारियों को नवरात्रि में कारोबार बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार नवरात्रों में पर्यटक काफी कम तादात में शिमला पहुंचे और शिमला में नवरात्रों के दौरान 30 फीसदी से कम ऑक्यूपेंसी रही,जिससे पर्यटन कारोबारी परेशान हैं।
आपदा में पहले ही पर्यटन कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। अब स्तिथि सामान्य होने के बाद पर्यटक कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद थी, लेकिन बाहरी राज्यों के टेंपो ट्रेवलर ओर वोल्वो बसों पर टैक्स से पर्यटन कारोबार प्राभवित हुआ हैं।
शिमला टुअर एंड ट्रेवल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल ने कहा कि इस बार नवरात्रों में पर्यटन कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। 10 जुलाई के बाद आपदा के चलते सभी बुकिंग कैंसल हो गई थी और तीन महीने तक कारोबार जीरो हो गया था। उसके बाद इस महीने कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद थी लेकिन सरकार की ओर से टेंपो ट्रेवलर पर टैक्स लगा दिया जिससे बाहरी राज्यों के टूर ट्रेवलर ने इससे किनारा कर लिया और बुकिंग काफी रद्द हो गई हैं।
सरकार ने टैक्स लगाने का फैसला वापिस लेने का फैसला देरी की जिससे पर्यटकों ने अन्य राज्यों का रुख किया और प्रदेश में नवरात्रि में भी कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया हैं। इस दौरान केवल 30 फीसदी तक ही ऑक्यूपेंसी रही, जबकि इस दौरान शिमला पूरी तरह से पैक रहता था। उन्होंने कहा कि पर्यटन कारोबार को पटरी पर लाने के लिए सरकार को जिस तरह से प्रयास करने चाहिए थे उस तरह के प्रयास नहीं किए गए। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए योजना बनानी चाहिए।
पर्यटन निगम हर साल करोड़ो के पेंपलेट छपवाते है लेकिन कहीं भी वो नजर नहीं आते हैं। सरकार को पर्यटन नीति में बदलाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब विंटर सीजन पर पर्यटन कारोबारियों की नजरें टिकी है लेकिन अभी तक काफी कम बुकिंग हो रही हैं।
TAGGED: 30 percent, change policy, demand, faded, navratri, occupancy, Shimla, Tourism
admin October 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला जाखू में सीएम ने रिमोर्ट से किया रावण दहन..बोले, राम भगवान के बताए रास्ते पर चलने का करें प्रयास
Next Article जन्मदिन के मौके पर मां ज्वाला के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, देशवासियों को दी दशहरे की बधाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?