By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का कांग्रेस पर निशाना, बोले कभी नहीं किया बाबासाहेब और संविधान का सम्मान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का कांग्रेस पर निशाना, बोले कभी नहीं किया बाबासाहेब और संविधान का सम्मान
himachalpolitical

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का कांग्रेस पर निशाना, बोले कभी नहीं किया बाबासाहेब और संविधान का सम्मान

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2025/01/17 at 3:26 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह संविधान गौरव अभियान के लिए शिमला पहुंचे.होटल पीटरहॉफ में उन्होंने कार्यकर्ताओं के बड़े समूह को संबोधित किया.इस दौरानउन्होंने मीडिया से बातचीत की और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.डॉ.जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान गौरव अभियान जागरूकता के लिए चला रही है.उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी भी संविधान के मूल्यों के बारे में जाने,इसके लिए अभियान शुरू किया गया है.इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा.खास तौर पर वे गांधी परिवार पर ह.मलावर नजर आए.जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए जो पाप किए,उसका प्रायश्चित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया.

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस लंबे वक्त से दुष्प्रचार करने का काम कर रही है.कांग्रेस की ओर से लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार रहते हुए 88 बार अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया.उन्होंने कहा कि स्वार्थ साधने के लिए ही देश में इमरजेंसी भी लगाई गई.उन्होंने कहा कि एक बार तो कांग्रेस ने सियासी माहौल देखकर लोकसभा और विधानसभा का कार्यकाल ही पांच साल की जगह छह साल कर दिया गया.उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए संविधान से खूब खिलवाड़ किया और वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए शाहबानो केस में कोर्ट के फैसले को ही पलट डाला.डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जितने भी संशोधन किए,वह सभी संशोधन जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं.उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस से सवाल पूछ रही है कि आखिर में सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति क्यों करती है.कांग्रेस ने तीन तलाक खत्म करने,आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को आरक्षण देने और महिलाओं को चुनाव में 33 फीसदी आरक्षण देने जैसे बड़े कदम क्यों नहीं उठाए.

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीबी हटाओ की बात करती रही, लेकिन जमीन पर कोई भी काम नहीं हुआ. केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सम्मान दिया.उनसे जुड़े हुए पांच स्थानों पर स्मारक बनाए गए.उन्होंने कहा कि डॉ. बी.आर.अंबेडकर को तो कांग्रेस ने भारत रत्न तक नहीं दिया.पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए खुद को ही भारत रत्न दिया. इंदिरा गांधी ने भी खुद प्रधानमंत्री रहते हुए खुद को ही भारत रत्न दिया.इसके बाद राजीव गांधी को भी मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया.इसी तरह सोनिया गांधी को भी भारत रत्न दिया जाना था,लेकिन साल 2014 में कांग्रेस की सरकार चली गई.उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी भारत रत्न लेने के लिए तैयार बैठे रहे.डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है और यहां फैसला रसोई घर में नहीं होते.संगठन सब कुछ सोच समझकर हर तरह के फैसले लेता है.डॉ.जितेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार से पूछा जाना चाहिए कि सत्ता में आने से पहले उन्होंने 10 गारंटी दी थी,उनका क्या हुआ है.

TAGGED: Shimla union minister Dr. Jitender singh
Chandrika January 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने की पहल.. छोड़ी बिजली की सब्सिडी
Next Article चम्बा जिला में भारी बर्फबारी के बाद कई मार्ग बंद..प्रशासन ने दिए ये निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?