सचिन शर्मा, लाहौल स्पीति: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा का बुधवार को लाहौल स्पीति के तेलिंग गांव पहुंचने पर ग्रांम वासियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर लाहौल स्पीति की जनजातीय संस्कृति से अवगत करवाया।
केंद्रीय मंत्री को इससे पहले उदयपुर में जनसभा को संबोधित करना था लेकिन खराब मौसम के कारण धर्मशाला से उदयपुर के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया, इसलिए केंद्रिय मंत्री सड़क मार्ग से अटल टनल से होते हुए ही लाहौल पहुंचे जहां पर तेलिंग वासियों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया ।
इस मौके पर केबिनेट मंत्री डॉ. राम लाल मार्कंडेय लाहौल स्पीति पधारने पर हार्दिक स्वागत व अभिनदंन किया गया।
