By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्यासे बठरा वासियों की संजय पराशर ने बुझाई प्यास, भेजे पानी के टैंकर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्यासे बठरा वासियों की संजय पराशर ने बुझाई प्यास, भेजे पानी के टैंकर
himachal

प्यासे बठरा वासियों की संजय पराशर ने बुझाई प्यास, भेजे पानी के टैंकर

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/22 at 1:29 PM
Share

विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: पानी की कीमत क्या होती है, इसका जबाव अगर चाहिए तो इन दिनों अप्पर बठरा गांव के निवासियों से बेहतर कोई नहीं बता सकता। पिछले एक सप्ताह से बरसात के मौसम में भी स्थानीय वासियों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। गांववासियों की इस विकट समस्या की किसी ने सुध नहीं ली। वह पानी के लिए लाचार व बेवस दिखे। इसी बीच सामाजिक सरोकारों को माइक्राे मैनेजमेंट तरीके से निभा रहे कैप्टन संजय को इस समस्या के बारे में पता चला तो उन्होंने गांववासियों के लिए दो पानी के टैंकर भेजे है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि जब तक पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक क्षेत्रवासी उनसे पेयजल मंगवाने के लिए संपर्क कर सकते है।

दरअसल बठरा गांव में इन दिनों सड़क का कार्य चला हुआ है। इसी वजह से जेसीबी मशीन से पानी की पाइपें भी टूट गईं और गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित होकर रह गई। गांववासियों ने इस दिक्कत के बारे में विभाग के स्थानीय स्टाफ को भी अगवत करवाया, लेकिन पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। इसके बाद ग्रामीणों ने कैप्टन संजय से आग्रह किया कि उन्हें पीने की पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है और पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। पराशर ने बिना देरी किए अप्पर बठरा में पानी के दो टैंकर भेज दिए। टैंकर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने पराशर का आभार जताते हुए कहा कि संजय सही मायनों में समाज सेवा कर रहे हैं। स्थानीय वासियों पवन कुमार, परमेश्वरी दास, दविंद्र पाटयाल, कतार सिंह, सुदर्शन कुमार, प्रेम लता, सरोज कुमारी, शांता कुमारी, सतीश कुमार, रमेश सिंह, अमित चौहान और राज कुमार ने बताया कि संजय पराशर ने उनकी एक कॉल पर पेयजल की व्यवस्था की है। इससे पहले भी बठरा गांव के लिए संजय अपने संसाधनों का उपयोग करके स्थानीय जनता के लिए कार्य करते रहते है। संजय इससे पहले भी उन गांवों में पानी के टैंकर भेजते रहे है, जहां पेयजल की समस्या पेश आती है। इसी वर्ष गर्मी के मौसम में संजय ने कई गांवों में पानी के टैकरों से पेयजल पहुंचाया था।

पराशर का इस संदर्भ में कहना था कि अगर कहीं सड़क का कार्य चला हुआ है और उस वजह से पेयजल की समस्या पेश आने वाली है तो समय रहते विभागों को आपसी समन्वय बनाकर वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तंत्र का काम समस्याएं पैदा होने के बाद आंखे मूंदना नहीं, बल्कि उनका समाधान करना है। संजय पराशर ने कहा कि अगर उन्हें क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है तो वह यह घोषणा करते हैं कि अगर किसी गांव में तीन दिनों तक नलों में पानी नहीं आता है तो वह अगले दिन ही अपने खर्च से पेयजल टैंकर उक्त क्षेत्र में भेजने की व्यवस्था करेंगे और यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी, जब तक पेयजल संकट खत्म नहीं हो जाता। संजय ने कहा कि ऐसी समस्याओं को वह व्यवस्था परिवर्तन से स्थाई रूप से खत्म करना चाहते है।

TAGGED: himachal
admin September 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री का लाहौल के तेलिंग गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
Next Article ऊना के चार कस्बे आपदा से निपटने के लिए होंगें तैयार,6.43 करोड़ से लगेगें फायर हाइड्रेंट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वदेशी अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य होगा साकार : विनय शर्मा

Ago

धर्मशाला नगर निगम के तीन पार्षदों पर सरकारी भूमि अतिक्रमण की पुष्टि, रिपोर्ट सरकार को भेजी

Ago

महासू प्रशिक्षण अभियान में डॉ. राजीव बिंदल का कांग्रेस सरकार पर हमला, विकास और लोकतंत्र के मुद्दों पर घेरा

Ago

सीवरेज कार्य के बाद सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, बारिश में दुकान में घुसा पानी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?