संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): यहां आज के युग में हर कोई अपना जन्म दिन बड़े बड़े होटलों रेस्तरांओं या अपने घर बड़ी मौज-मस्ती मनाते हैं। वहीं दूसरी ओर नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन के सुपुत्र अंबर महाजन ने अपना जन्मदिवस दिव्यांग आश्रम छत्तर में दिव्यांग बच्चों के साथ मना कर समाज को नया संदेश दिया हैं। उन्होंने दिव्यांग आश्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
अंबर महाजन ने बताया की जन्मदिवस तो बहुत मनाए पर आज का जन्मदिवस खास हैं। हमेशा फेसबुक पर इस दिव्यांग आश्रम के बारे देखता हूं।आज इन बच्चों के साथ अपना जन्मदिवस मनाकर मुझे बहुत सकून मिला हैं।
ऐंजल दिव्यांग आश्रम की संचालिका अल्का शर्मा ने अंबर महाजन क़ो दिव्यांग आश्रम मे बच्चों के संग जन्मदिवस मनाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की अधिकतर देखा गया हैं की लोग अपना अपना जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ बाहर मनाते हैं। आज अंबर महाजन ने दिव्यांग आश्रम में आकर इन बच्चों के साथ अपना जन्मदिवस मनाया। हमारे आश्रम मे बहुत दिव्यांग बच्चें हैं ओर आज इन्होंने यहां आकर मदद भी की हैं।
अल्का ने बताया की हम नया भवन बना रहें हैं जिसमें दिव्यांग आश्रम,वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम बनाया जाएगा। जिनका कोई नहीं हैं उन्हें वहां रहने की सुविधा दी जाएगी। कुछ दिनों में भवन का लेंटर पड़ने वाला हैं। सभी हमारे साथ जुड़े, ये सामाजिक कार्य हैं।
