राकेश,ऊना(TSN): ऊना के जनकोर गांव में एक घर में जहरीले कोबरा सांप के काटने से एक लड़की की मौ+त हो गई। सांप ने देर रात एक लड़की को काटा जिसके बाद घर वालों ने सांप को ढूढ़ने ओर पकड़ने के लिए जतिंदर कुमार को बुलाया गया। जतिंदर ने घर में बेड बॉक्स में छुपकर बैठे जहरीले सांप को बेड बॉक्स खोलकर पकड़ा और उसे एक डिब्बे में बंद कर दिया।
जतिंदर के मुताबिक यह एक जहरीला कोबरा सांप है और यह काफी खतरनाक होता हैं। अब इस सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। ऊना में लगातार सांप के काटने से कई लोगों की मौ+त हो चुकी हैं। ताजा मामला ऊना के जनकोर गांव से सामने आया हैं। इलाक़े में इस तरह सांप के आने और इसके काटने से लड़की की मौ+त होने से लोगों में भी डर का माहौल का।
