By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिला प्रशासन की अनूठी पहल कलाई पर स्टैम्प लगाने के साथ आमंत्रण पत्र बांट दिया मतदान के लिए आने का न्यौता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > जिला प्रशासन की अनूठी पहल कलाई पर स्टैम्प लगाने के साथ आमंत्रण पत्र बांट दिया मतदान के लिए आने का न्यौता
electionhimachalpolitical

जिला प्रशासन की अनूठी पहल कलाई पर स्टैम्प लगाने के साथ आमंत्रण पत्र बांट दिया मतदान के लिए आने का न्यौता

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/30 at 12:26 PM
Share
democracy

संजीव महाजन,नूरपुर: 12 नवंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की जानी है। ऐसे में चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान करें इसके लिए प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में फतेहपुर में जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में स्वीप कार्यक्रम के तहत उपमंडल स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ज़िला निर्वाचन अधिकारी(उपायुक्त) डॉ. निपुण जिंदल, स्वीप की जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त गन्धर्वा राठौड़, आईएएस (प्रोबेशनर) सहायक आयुक्त (उपायुक्त) ओम कांत ठाकुर ओर निर्वाचन अधिकारी(एसडीएम)विश्रुत भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान फतेहपुर प्रशासन ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने एवं कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। इसके तहत प्रत्येक मतदाता के घर तक 12 नंवबर को मतदान में भाग लेने के साथ मतदान के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए आमंत्रण पत्र ओर कलाई में स्टैम्प लगाकर “आओ मतदान करें, हम भी करेंगे” का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया ।

उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि प्रशासन की इस मुहिम को सभी लोगों तक पहुंचाने में संबंधित क्षेत्र के बीएलओ का महत्वपूर्ण योगदान है । इस मुहिम को अस्पतालों, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों सहित अन्य सरकारी संस्थानों के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचानें के प्रयास किए जाएंगे।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी(उपायुक्त) ने जहां फतेहपुर प्रशासन की इस प्रेरणात्मक पहल के लिए तारीफ की, वहीं इस मुहिम को ज़िला स्तर पर अपनाने की बात भी कही। उन्होंने इस मौके पर चार मतदाताओं को आमंत्रण पत्र देने के साथ कलाई पर स्टैम्प लगाकर स्थानीय प्रशासन की प्रेरणादायक पहल का शुभारंभ भी किया। उन्होंने मतदाता हस्ताक्षर दीवार पर “मतदान से कोई भी मतदाता न छूटे” ओर हर नागरिक से मतदान में बढ़चढ़ भाग लेने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना हर नागरिक का न सिर्फ अधिकार है बल्कि मौलिक कर्तव्य भी है। उन्होंने बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत कुल 89913 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग ओर 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं जिन्होंने घर से मतदान करने के लिए आवेदन किया है के लिए पूरी गोपनीयता के तहत घर से वोट करने की व्यवस्था की गई है।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर सभी लोगों से मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने एवम अपने विवेक से वोट करने का संकल्प लेने की शपथ भी दिलाई। स्वीप कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी एवम अतिरिक्त उपायुक्त गन्धर्वा राठौड़ ने कार्यक्रम बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के प्रति प्रेरित व जागरूक करना है ।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सशक्त लोकतंत्र और अपने देश की मजबूती के लिए मतदान में भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से इस मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए स्वयं ओर अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।आईएएस (प्रोबेशनर) सहायक आयुक्त (उपायुक्त) ओम कांत ठाकुर ने भी मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में सभी की सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इस मौके पर मतदाताओं को मतदान के बारे में जागरूक और प्रेरित करने के लिये भाषण, नुक्कड़ नाटक ओर रंगोली आदि कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया। बच्चों की ओर से गीत संगीत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित व जागरूक किया गया।

TAGGED: democracy, Election, rangoli, vote
admin October 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article himachal कुलदीप कुमार तो नहीं माने लेकिन कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के खिलाफ लग गए मुर्दाबाद के नारे
Next Article Education जसवां-प्रागपुर में गरीब आदमी की दुर्दशा के लिए कांग्रेस व भाजपा के नेता जिम्मेवार-संजय पराशर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?