विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और भाजपा पार्टी से बागी हुए नेताओं को मनाने में जुट गई है। चुनावों में बागी हुए नेताओं से नुकसान न उठाना पड़े इसके लिए उन्हें मनाने का काम दोनों ही पार्टियों के आला नेताओं की ओर से किया जा रहा है। वहीं चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंब में कांग्रेस पार्टी से बागी हुए कुलदीप कुमार को मनाने के लिए शनिवार को कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला उनके क्षेत्र में पहुंचे। नामांकन वापसी के आखिरी दिन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ओर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला भी उपस्थित रहे।
कांग्रेस के आला अधिकारी यहां कुलदीप कुमार को मनाने के लिए मौके पर पहुंचे थे ताकि वह अपना नामांकन वापस ले सके लेकिन इस दौरान कुलदीप कुमार के समर्थकों ने कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला पर पैसे देकर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी उनके खिलाफ की । इससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव शुक्ला ने हिमाचल में कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है और पैसे लेकर टिकट बांटे गए हैं।
