मंडी/परी शर्मा– जोगिंदरनगर के सिमस में अज्ञात तत्वों ने एचआरटीसी बस का शीशा तोड़ दिया है। पुलिस चौकी लडभड़ोल में इसकी शिकायत दर्ज करवायी गई है। चालक ने पुलिस से मामले की छानबीन करने की गुहार लगाई है।
पुलिस से मामले की छानबीन करने की लगाई गुहार
एचआरटीसी बस चालक सागर सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को जोगिंदरनगर से बस को परिचालक संजय कुमार के साथ 4ः10 बजे ग्राम पंचायत सिमस के लिए आया था और सायं 7:10 बजे सिमस पहुंचे। वे बस खड़ी करके अपने कमरे में चले गए और खाना खाकर अपने कमरे में सो गए । उन्होंने कहा कि सुबह 7ः35 बजे बस के पास पहुंचे , तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बस के फ्रंट शीशे को तोड़ दिया है। उन्हें मालूम नहीं है कि बस का शीशा किसने तोड़ा है और किसने इस वारदात को अंजाम दिया है । उन्होंने पुलिस से मामले की छानबीन करने की गुहार लगाई है।
