राहुल चावला, धर्मशाला: प्रदेश में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की विजय के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश को उसका नया मुख्यमंत्री भी मिल चुका हैं। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना पदभार संभाला हैं।J उन्हें अपना पदभार संभाले हुए अब काफी दिन बीत चुके हैं,लेकिन उनके मुख्यमंत्री बनने का जश्न अभी भी उनके समर्थक और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से मनाया जा रहा हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार को भी कांग्रेस के प्रवक्ता पुनीत मल्ली व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला के कोतवाली बाजार में सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर हलवा बांट का जश्न मनाया। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धर्मशाला पहुंचने पर इससे भी जोरदार तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की और से प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते है कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी पर अपना विश्वास जताया और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत के साथ विजयी बनाया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए हुए अभी कुछ समय ही हुआ हैं लेकिन इस बात का जश्न पूरे साल भर मनाया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी की और से कुछ सरकारी कार्यालयों को बंद किया गया है जिसको लेकर भाजपा विरोध प्रदर्शन कर रही हैं इसको लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस के प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने कहा कि भाजपा को पता हैं की उनके गलत फैसले और दमनकारी नीतियों के कारण ही उन्हें प्रदेश में चुनावों के दौरान हार का मुंह देखना पड़ा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान बिना बजट के ही कुछ दफ्तरों को खोल रखा था जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बंद किया हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़े सोच समझ कर फ़ैसले लेते हैं जो प्रदेश के लिए लाभकारी होते हैं।
