बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन शुरू होने से फोरलेन के आसपास बसे गाँवों में चोरी की वारदाते भी बढने लगी है, जिससे गाँवो के लोगों में भय का माहोल है |
उपमंडल स्वारघाट के तहत आने वाली ग्राम पंचायत टाली के गाँव सुनहन निवासी प्रकाश चंद शास्त्री पुत्र परमानंद की फोरलेन सडक किनारे खड़ी स्कूटी चोरी हो गई | वहीं चोर ने स्कूटी के साथ खड़ी प्रकाश चंद की ही कार की खिड़की तोड़कर कार से म्यूजिक सिस्टम भी चुरा लिया है | चोरी की घटना का पता सुबह चला,जब प्रकाश चंद शास्त्री स्कूल के लिए जाने लगा,तो पाया कि उसकी स्कूटी मौके से गायब है और साथ खड़ी उसकी कार की एक खिड़की भी खुली है | जब उसने कार के अंदर देखा तो कार से म्यूजिक सिस्टम गायब था | चोरी की घटना का पता चलने के बाद प्रकाश चंद ने पुलिस थाना स्वारघाट में चोरी की सूचना दी जिसके बाद थाना स्वारघाट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी | अभी तक चोरी हुई स्कूटी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है |
