बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने ग्राम पंचायत दाबला व कोठी में 4 जनसभा की। इस अवसर पर उन्होंने दाबला में 4 लाख की लागत से बने आँगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने हर गांव को सड़क से जोड़ने का अभियान चला रखा है। जिसके अंतर्गत गोविंद सागर झील पर भजवाणी पुल के निर्माण लिए 103 करोड़ रुपए की स्वीकृत करवाए जा चुके है इस पुल बन जाने से 40 ग्राम पंचायतों के लोग लाभविंत होंगे। दधोल- भराड़ी- लदरौल सड़क के अपग्रेडेशन का कार्य 82 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है यह कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है।
उन्होंने बताया कि कुठेड़ा तलवाडा बाड़ा दा घाट सड़क का 10 करोड़ रु से अपग्रेडेशन का कार्य प्रगति पर है। बाड़ादाघाट से सलाओं सड़क को एक करोड़ 72 लाख रु से अपग्रेड किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव चलालडु के सड़क निर्माण पर 15 लाख रु खर्च किए गए है। 4 करोड़ 59 लाख रु से तरोंतड़ा से दावला सड़क को अपग्रेड किया गया 5 करोड़ 70 लाख रु घुमारवीं टिक्कर सिल्ह वाया मरहोल सोई रोपड़ी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने दाड़ी में उचित मूल्य के राशन डिपो का शुभारंभ किया और पलसोटी में 5 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया और पनियाला में 4 लाख रुपए की लागत से बने महिला मंडल भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने जिला वासियों को 5 अक्टूबर 2022 को लुहन्नु मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि रैली में आने को न्योता दिया । उन्होंने कहा कि बिलासपुर को एम्स जैसा स्वास्थ्य संस्थान मिला है। अब हिमाचल प्रदेश के लोगों को इलाज के लिए चंडीगढ़ व अन्य राज्यो में नहीं जाना पड़ेगा बल्कि पंजाब व हरियाणा के लोग अब इलाज के लिए बिलासपुर आएंगे।
