नाहन/देवेन्द्र कुमार: जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के गांव प्लाशला में जेसीबी ऑपरेटर का 4 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। 26 सितंबर की शाम को जेसीबी ऑपरेटर भारी बरसात के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने के बाद मलबे में दब गया था, जिसकी खोज को लेकर एनडीआरएफ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए है।
एनडीआरएफ टीम कमांडर नालागढ़ बलजीत सिंह ने बताया कि 26 सितंबर की देर शाम राजगढ़ के गांव प्लाशला में एक जेसीबी ऑपरेटर भारी बरसात के बाद आए मलबे में दब गया था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम लगातार क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है और जेसीबी ऑपरेटर को खोजने का पूरा प्रयास किया जा रहा है उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही जेसीबी ऑपरेटर को ढूंढ निकाला जाएगा।
