By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सोलन जिला परिषद की बैठक में हंगामा, बैठक से नदारद अधिकारियों पर सदस्यों ने की कार्रवाई की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सोलन जिला परिषद की बैठक में हंगामा, बैठक से नदारद अधिकारियों पर सदस्यों ने की कार्रवाई की मांग
himachal

सोलन जिला परिषद की बैठक में हंगामा, बैठक से नदारद अधिकारियों पर सदस्यों ने की कार्रवाई की मांग

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/05 at 11:40 PM
Share
 योगेश शर्मा, सोलन: सोलन में गुरुवार को आयोजित जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक हंगामेदार रही। जिला परिषद सदस्यों ने जिला परिषद की पिछली तीन बैठकों से लगातार आ रही मदों को अभी तक न सुलझाने के विरोध में ज़ोरदार हंगामा किया। इस बात को लेकर सभी जिला परिषद के सदस्यों ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष रमेश ठाकुर और एडीसी सोलन जफ़र इकबाल के सामने नाराजगी जाहिर की। वहीं कुछ एक विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद नहीं थे, जिसको लेकर सभी जिला परिषद के सदस्यों ने नदारद रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर उचित कार्रवाई करने की बात रखी।
बैठक की जानकारी देते हुए एडीसी सोलन जफ़र इकबाल ने कहा कि आज कुल 55 मदों पर चर्चा की गई जिनमें पानी,सड़क और एचआरटीसी से संबंधित ज्यादा मसले थे। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी आज बैठक में नहीं आए थे ऐसे में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। एडीसी ने कहा कि कुछ मदें ऐसी हैं जिनमें बजट का प्रावधान नहीं था ऐसे में वही मदें बार बार बैठक में आ रही है,लेकिन अब अधिकारियों को उचित निर्देश दे दिए गए हैं कि लंबित पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें।
बैठक के दौरान सलोगड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य मनोज वर्मा ने एनएच की जद में आए आम रास्तों को लेकर प्रशासन से जवाब मांगा और एनएच के दौरान की जा रही बेतरतीब कटिंग और डंपिंग को लेकर भी अपनी बात बैठक में रखी। मनोज ठाकुर ने कहा कि बैठक में संबंधित एनएच के अधिकारियों से आश्वासन मिला हैं कि जहां-जहां भी संभव है वहां पर आम रास्तों को बचाया जाएगा और नए रास्तों के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाएगी।
बता दें कि बैठक के दौरान एचआरटीसी की ओर से उपलब्ध करवाए जाने वाले नए रूट्स,पीने के पानी और सिंचाई की योजनाओं सड़कों की दयनीय हालत, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार बारे जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, वहीं जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने भी इस दौरान अधिकारियों से आग्रह किया कि वे बैठक में हिस्सा लेने के बाद बैठक के मुद्दों को गंभीरता से लें और उन्हें समय से पूरा करें।
TAGGED: action, meeting, solan, Zilla Parishad
admin January 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नागरिक आपूर्ति निगम ने रोके सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों के भुगतान, कर्मचारियों ने उठाए सवाल
Next Article भारत जोड़ो यात्रा के प्रबंधों को लेकर कांग्रेस विधायकों की बैठक,19 को इंदौरा पहुंचेगी यात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?