कमल भारद्वाज, शिमला: नागरिक आपूर्ति निगम ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों के भुगतान को रोक दिया हैं। मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से कर्मचारी परेशान हैं और सरकार से इस समस्या के समाधान की मांग उठा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य कोऑपरेटिव सेक्टर सेवानिवृत्त कर्मचारी कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर देवी लाल ने बताया कि वह पिछले काफी समय से वो कर्मचारियों के प्रति आवाज उठा रहे हैं। पहले ही कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा नहीं हैं। दूसरी तरफ निगम के प्रबंधक निदेशक ने बिना निर्देशक मंडल की स्वीकृति के मेडिकल बिलों का भुगतान रोक दिया।
कमेटी के अध्यक्ष का कहना है की कर्मचारियों के साथ इस तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं हैं। उन्होंने मांग की हैं कि नागरिक आपूर्ति निगम सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाए। इसके साथ ही पे स्केल का एरियर ओर ग्रेच्युटी का भुगतान अभी तक निगमों और बोर्डों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं किया हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारियों को इसका भुगतान जल्द से जल्द किया जाए।
