शिमला : कमल भारद्वाज – केएनएच अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा महिला अस्पताल है। यहां पर नर्सो के 68 पद खाली पद होने मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नर्सों के पद रिक्त हाेने से अन्य नर्सों काे छुट्टियां लेने में भी दिक्कतें आ रही है। वहीं मरीजाें की देखरेख में भी लगातार परेशानी हाे रही है। इसके आलवा स्पेशल वार्डाें काे चलाने के लिए नर्सों की जरूरत रहती है। नर्सें इनमें एडमिट मरीजाें देखरेख करती है। ऐसे में यदि नर्सें नहीं हाेंगी ताे इन वार्डाें काे चलाने में दिक्कतें आएंगी।
ये परेशानी आ रही नर्सें कम हाेने से
बता दें कि अस्पताल में 100 से ज्यादा महिलाएं एक समय में एडमिट रहती है। इसमें इमरजेंसी, लेबर रूम, स्पेशल वार्ड, लैब, समेत कई जगहाें पर नर्सों की जरूरत रहती है। इन सभी काे देखने के लिए एक समय में 20 से 25 नर्सों की जरूरत हाेती है। जाे नर्सें यहां पर तैनात हाेती है, उन्हें कई-कई घंटे तक ड्यूटियां देनी पड़ती हैं।
केएनएच अस्पताल के एमएस डॉ रमेश चौहान ने बताया कि खाली पड़े पदों को भरने को लेकर सरकार काे प्रस्ताव भेजा गया है। नर्सों की किल्लत के कारण मरीजाें काे भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।सरकार ने आश्वासन दिया है जल्द ही खाली पड़े पदों को भर दिया जाएगा।
