By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: वैभव सूर्यवंशी ने 3 मैचों में ही बना दिए ये सारे रिकॉर्ड
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > वैभव सूर्यवंशी ने 3 मैचों में ही बना दिए ये सारे रिकॉर्ड
himachalSports

वैभव सूर्यवंशी ने 3 मैचों में ही बना दिए ये सारे रिकॉर्ड

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/04/29 at 1:37 PM
Share
Vaibhav Suryavanshi

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में एक ऐतिहासिक पारी खेलकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। IPL करियर के सिर्फ 3 मैचों में ही गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने पूरी दुनिया को अपने नाम के बारे में बता दिया है।वैभव ने यह कारनामा सिर्फ 35 गेंदों में पूरा किया है।इसके साथ ही,वे टी-20 क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बन गए हैं।इतना ही नहीं,वे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं।उन्होंने यह ऐतिहासिक पारी 14 साल 32 दिन की उम्र में खेली है।

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की पारी खेली।वैभव ने ये रन 265.78 के स्ट्राइक रेट से बनाए,जिसमें 7 चौके और 11 छक्के शामिल थे।इस दौरान,वैभव ने शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 35 गेंदें लीं। इसके साथ ही,वे IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था।उन्होंने यह शतक 2010 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए बनाया था।अब 15 साल बाद,वैभव सूर्यवंशी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

अगर IPL में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज की बात करें,तो वैभव सूर्यवंशी से पहले यह रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम था।मनीष पांडे ने यह कारनामा 19 साल 253 दिन की उम्र में किया था।लेकिन अब यह रिकॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी के नाम है।इतना ही नहीं,वैभव सूर्यवंशी ने IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया है।उनसे पहले मुरली विजय ने साल 2010 में एक पारी में 11 छक्के लगाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने अब तक IPL में सिर्फ 3 मैच खेले हैं और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।वे IPL के पहले 3 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने अब तक IPL में 16 छक्के लगाए हैं। जबकि ब्रेंडन मैकुलम ने अपने IPL करियर के पहले 3 मैचों में 15 छक्के लगाए थे। अब वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

TAGGED: IPL cricket match
Chandrika April 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अनुराग ठाकुर की बेहद दिलचस्प कहानी…संकल्प से सफलता तक – हिमाचल की धरती से देश के सर्वोच्च शिखर तक
Next Article हिंदू एकता के लिए मिकी पंडित की संकल्प पदयात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?