By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुल्लू मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए सैलानियों को आकर्षित करने के लिए दिए जा रहे कई तरह के ऑफ़र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुल्लू मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए सैलानियों को आकर्षित करने के लिए दिए जा रहे कई तरह के ऑफ़र
himachalNews

कुल्लू मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए सैलानियों को आकर्षित करने के लिए दिए जा रहे कई तरह के ऑफ़र

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/20 at 4:43 PM
Share

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर अब सैलानियों की आवाजाही बढ़ रही है और क्रिसमस तथा नए साल के जश्न के लिए पहाड़ों के पर्यटन स्थल भी पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं।ऐसे में पर्यटन कारोबारी को उम्मीद है कि क्रिसमस तथा नए साल के जश्न को मनाने के लिए बाहरी राज्यों से सैलानी यहां आएंगे और आसमान से बर्फबारी भी सैलानियों का स्वागत करेगी।

क्रिसमस और न्यू ईयर पर बर्फ़बारी का इंतज़ार कर रहे पर्यटन कारोबारी

वहीं जिला कुल्लू के पर्यटन स्थलों में भी क्रिसमस तथा नए साल के दर्शन के लिए पर्यटन कारोबारी पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा सैलानियों के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किया जा रहे हैं।जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली की बात करें तो यहां पर सैलानियों के लिए कुल्लू नाटी,डीजे, बोनफायर तथा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। ताकि सैलानियों को होटल में भी जश्न मनाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।इसके अलावा पर्यटन कारोबारी अब आसमान की राह भी ताक रहे हैं कि शायद क्रिसमस तथा नए साल के जश्न में बर्फबारी हो और सैलानी बर्फबारी के बीच अपना जश्न मना सके।

पर्यटन नगरी मनाली में गत वर्ष क्रिसमस व न्यू ईयर में खूब धमाल मचा था।इस बार भी 20 से 31 दिसंबर तक पर्यटन कारोबार चरम पर रहने को उम्मीद है।कुछ दिनों से मनाली में पर्यटकों की आमद भी बढ़ी है।इस बार नव वर्ष का जश्न मनाने आ रहे सैलानी विंटर कार्निवाल का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे, लेकिन 20 से 31 दिसंबर तक पर्यटन कारोबार चरम पर रहने की उम्मीद हैं।

होटल कारोबारियों का कहना ये

मनाली में होटल कारोबार से जुड़े सुनीत पीटर का कहना है कि अब क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए कुछ दिन ही शेष रह गए हैं ।ऐसे में वह भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं । उन्होंने कहा की इन दिनों होटलों की सजावट की जा रही है और क्रिसमस ट्री को भी सजाया जा रहा है।होटल कारोबार से जुड़े कारोबारी सचिन वत्स का कहना है की उनके होटल में भी क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर इन दिनों तैयारियां ज़ोरों पर चली है.उन्होंने कहा की क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर अभी से एडवांस बुकिंग होटलों की आनी आरम्भ हो गई है।उन्होंने कहा की लोग बर्फ़बारी का इंतज़ार कर रहे हैं।होटल कारोबारी वेद राम ठाकुर ने कहा की क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर बर्फबारी होती है तो होटलों की बुकिंग में और ज्यादा इजाफा होगा।उन्होंने कहा की होटलों में न्यू ईयर और क्रिसमस के लिए जहां पहाड़ी नाइट का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं डीजे नाईट कुल्लवी नाटी और स्टार नाईट का भी आयोजन किया जा रहा है।

TAGGED: Kullu manali attract tourists for Christmas and New Year.
Chandrika December 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article संसद में राहुल गांधी को रोकने और कांग्रेस नेताओं के साथ धक्का-मुक्की पर बोले डिप्टी सीएम अग्निहोत्री
Next Article शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई…नशेड़ी मुख्य शिक्षक को किया सस्पेंड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?