नालागढ़ : जगत सिंह (TSN)-विकसित भारत संकल्प यात्रा के दो रथ नालागढ़ पहुंचे । इस दौरान बीडीओ नालागढ़ ने दोनों रथों को हरी झंडी देकर रवाना किया ।
बीडीओ नालागढ़ गौरव धीमान ने कहा कि केंद्र सरकार ने रथ यात्रा शुरू की थी और अब यह रथ यात्रा नालागढ़ पहुंची है ।वहीं नालागढ़ में दो रथ रवाना किए गए हैं,जो कि प्रतिदिन दो – दो पंचायतों को कवर करेंगे और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर ग्राउंड लेबर पर जाकर जनता को जागरूक करेंगे । इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा लेने के लिए लोगों को बताया जाएगा।
