सचिन शर्मा, केलांग : प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बैंक अधिकारियों को संदेहास्पद लेन देन की जानकारी प्रतिदिन देने के साथ ही सभी नोडल अधिकारियों को सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने के निर्देश चुनावी व्यय पर्यवेक्षक अमित गुराव की ओर से दिए गए हैं। उन्होनें सघनता पूर्वक वाहनों की तलाशी लेने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।
मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय लाहौल स्पिति स्थित केलांग के सभागार में व्यय पर्यवेक्षक अमित गुराव ने जिला में विधान सभा चुनाव-2022 के संदर्भ में 21-लाहौल स्पिति विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (लाहौल क्षेत्र) में विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होनें मतदान से पूर्व किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होनें इस अवसर पर सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर विषेश ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निशांत तोमर, सहायक व्यय पर्यवेक्षक नवांग छेरिंग सहित चुनाव के लिए तैनात सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
