By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मोबाइल वेटरनरी यूनिट के पशु चिकित्सकों ने शुरू की पेन डाउन स्ट्राइक… कम वेतन मिलने से नाराज़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मोबाइल वेटरनरी यूनिट के पशु चिकित्सकों ने शुरू की पेन डाउन स्ट्राइक… कम वेतन मिलने से नाराज़
himachalNews

मोबाइल वेटरनरी यूनिट के पशु चिकित्सकों ने शुरू की पेन डाउन स्ट्राइक… कम वेतन मिलने से नाराज़

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/06/24 at 5:21 PM
Share

शिमला:चन्द्रिका (TSN)-केंद्रीय प्रायोजित स्कीम के आधार पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मोबाइल वेटरनरी यूनिट चलाई गई है,जिसके अंतर्गत बीमारी से ग्रसित पशुओं का घर द्वार पर ही उपचार किया जा रहा है।यह सरकार द्वारा एक बहुत ही सराहनीय कदम है,लेकिन इस मोबाइल यूनिट में नियुक्त किए गए वेटरिनरी ऑफीसर एवं अन्य स्टाफ को प्राधिकृत कंपनी द्वारा केंद्रीय पद्धति के अनुसार वेतनमान नहीं दिया जा रहा, अर्थात कम वेतन दिया जा रहा है, जिसका सभी पशु चिकित्सकों ने विरोध किया है। मोबाइल वेटरनरी यूनिट के पशु चिकित्सकों द्वारा सोमवार से पेन डाउन स्ट्राइक का फैसला लिया गया, जिसमें पशु चिकित्सकों द्वारा काला रुमाल हाथ में बांधकर पूरे हिमाचल के मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स में रोष प्रकट किया गया।

पशु चिकित्सकों ने बताई ये समस्याए

गौरतलब है कि सिर्फ हिमाचल प्रदेश में ही मोबाइल वेटरनरी स्टाफ को कम वेतन दिया जा रहा है। अगर तुलना की जाए तो अन्य प्रदेशों में इसी सुविधा में स्टाफ को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान दिया जा रहा है।इसके अलावा भी पशु चिकित्सकों द्वारा काफी मांगे उठाई गई है जैसे कि अस्पताल में उचित बैठने की सुविधा न होना,मुफ्त दवाइयां उपलब्ध न करवाना,कुछ क्षेत्रों में बिना पशु चिकित्सकों के ही एंबुलेंस को चलाना,सरकारी कैलेंडर के अनुसार अवकाश न प्रदान किया जाना।इसके साथ कंपनी द्वारा वेटरनरी फार्मासिस्ट को चेतावनी पत्र भेजकर बिना पशु चिकित्सक के ही इलाज करने के लिए मजबूर करना भी कंपनी द्वारा किया गया एक निंदनीय कार्य है जिसका हिमाचल प्रदेश के सभी मोबाइल वेटरनरी यूनिट स्टाफ कड़ी निंदा करता है।मोबाइल वेटरनरी यूनिट के पशु चिकित्सकों का कहना है कि हर दिन निर्धारित समय से ज्यादा काम करना और ऊपर से उनका वेतन काटा जाना उनके साथ एक धोखा है|

TAGGED: Shimla Veterinarians of mobile veterinary unit started pen down strike
Chandrika June 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप में भारत को मिली सफलता…मनाली के गिमनर सिंह ने जीता कांस्य पदक
Next Article राजेंद्र राणा बोले…हिमाचल में कांग्रेस पार्टी बन गई प्राइवेट लिमिटेड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?