By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रिवैल्यूएशन फीस वृद्धि और छात्रों की समस्याओं को लेकर एबीवीपी का अगस्त में चरणबद्ध प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रिवैल्यूएशन फीस वृद्धि और छात्रों की समस्याओं को लेकर एबीवीपी का अगस्त में चरणबद्ध प्रदर्शन
himachalNews

रिवैल्यूएशन फीस वृद्धि और छात्रों की समस्याओं को लेकर एबीवीपी का अगस्त में चरणबद्ध प्रदर्शन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/29 at 5:39 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद-:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदेश सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों में रिवैल्यूएशन फीस में की गई बढ़ोतरी का कड़ा विरोध करते हुए इसे छात्र विरोधी फैसला बताया है। परिषद ने मांग की है कि 300 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये की गई फीस को तत्काल वापस लिया जाए, क्योंकि इससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला मीडिया संयोजक जतिन धीमान ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से छात्र संघ चुनाव बंद हैं, जिन्हें जल्द बहाल किया जाना चाहिए ताकि छात्रों की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में रिवैल्यूएशन फीस में यह सबसे बड़ी वृद्धि है और सरकार को इसे छात्र हित में वापस लेना चाहिए।

एबीवीपी ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अगस्त माह में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। संगठन के अनुसार 31 जुलाई को कॉलेज प्राचार्यों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त को जिलाधीश और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 6 और 7 अगस्त को कॉलेजों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जबकि 12 और 13 अगस्त को सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। 14 से 17 अगस्त तक जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

नीट पेपर लीक मामले पर जतिन धीमान ने कहा कि परिषद शुरुआत से ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती रही है, लेकिन आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ हुई मारपीट और संसद घेराव जैसे घटनाक्रमों का संगठन समर्थन नहीं करता।विभाग संयोजक भवानी ने आरोप लगाया कि हमीरपुर तकनीकी विश्वविद्यालय में पिछले दो वर्षों से कुलपति का पद खाली है और संस्थान गेस्ट फैकल्टी के सहारे संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई कॉलेजों में शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परिषद ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

TAGGED: Hamirpur abvp protest
Chandrika July 29, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना हाईवे पर HRTC बस और कोचिंग सेंटर के टेंपो की टक्कर, बड़ा हादसा टला, सभी छात्र सुरक्षित
Next Article देहरा-हरिपुर मार्ग पर पुल में फंसा क्रेन लदा ट्राला, रातभर यातायात रहा ठप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

देहरा-हरिपुर मार्ग पर पुल में फंसा क्रेन लदा ट्राला, रातभर यातायात रहा ठप

Ago

ऊना हाईवे पर HRTC बस और कोचिंग सेंटर के टेंपो की टक्कर, बड़ा हादसा टला, सभी छात्र सुरक्षित

Ago

228 करोड़ से सुधरेगा झलोगी से कुल्लू तक नेशनल हाईवे, NHAI ने शुरू करवाया काम i8

Ago

वोल्वो बस में ले जा रहे थे चिट्टे की सप्लाई, कुल्लू के युवक और युवती सुंदरनगर पुलिस ने धर दबोचे

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?