मंडी : परी शर्मा- मंडी के लड़भड़ोल क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर माता सिमसा के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी करने का मामला सामने आया है। ये मन्दिर संतान दात्री मां शारदा के नाम से प्रसिद्ध व लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां दूर दूर से श्रद्धालु सन्तान प्राप्ति की मनोकामना से पहुंचते है, लेकिन कुछ शातिर माता सिमसा के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं के साथ ठगी कर रहे हैं।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार ने एसडीएम कृष्ण कुमार से भेंट कर इस मामले में जांच की मांग की है।उन्होंने कहा कि कुछ लोग मंदिर की छवि खराब करने के लिए फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से पैसे लूट रहे हैं।
