संजीव महाजन, नूरपुर: कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर बुधवार को नूरपुर कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान गाया गया। इस मौके पर नूरपुर कांग्रेस सदस्य , सेवादल सदसय व कार्यकर्ता शामिल रहे। स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पूर्व विधायक अजय महाजन के आदेशानुसार मनाया गया हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि आज नूरपुर में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता नूरपुर कांग्रेसाध्यक्ष सुशील मिंटू ने की कांग्रेस पार्टी की स्थापना 1885 को हुई थी, जिसका आज शीर्ष नेतृत्व खड़गे कर रहे हैं। उनकी अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत हुई हैं और यही जीत आने वाले समय में पूरे देश में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देगी। आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी ही देश मे आएगी और हम चाहते हैं कि हम सब कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर पर जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लोगों के पास पहुंचे।
नूरपुर ब्लाक कांग्रेसाध्यक्ष सुशील मिंटू ने कहा कि हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व नूरपुर पूर्व विधायक अजय महाजन के आदेश पर हमने कांग्रेस भवन राजा का बाग में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया है जिसमें कांग्रेस सेवादल की ओर से ध्वजारोहण किया गया ओर इसमें नूरपुर कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
