By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जगत सिंह नेगी के बयान के विरोध में ऊना में युवा मोर्चा का प्रदर्शन, फूंका पुतला… इस्तीफे और माफी की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जगत सिंह नेगी के बयान के विरोध में ऊना में युवा मोर्चा का प्रदर्शन, फूंका पुतला… इस्तीफे और माफी की मांग
himachalpolitical

जगत सिंह नेगी के बयान के विरोध में ऊना में युवा मोर्चा का प्रदर्शन, फूंका पुतला… इस्तीफे और माफी की मांग

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/11/24 at 5:29 PM
Share

ऊना, राकेश- हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी के सेना को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में मंगलवार को ऊना में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ-साथ इस्तीफे की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को पुतला फूंकने से रोकने के लिए प्रयास किए, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुलिस की रोक को दरकिनार करते हुए पुतला दहन कर विरोध दर्ज करवाया।

प्रदर्शन में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना देश के सम्मान, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। सेना को राजनीतिक बहस का हिस्सा बनाना उचित नहीं है। 

नेताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों को विकास और नीतियों के मुद्दों पर एक-दूसरे का विरोध करना चाहिए, लेकिन सेना जैसी संवेदनशील संस्था पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए।युवा मोर्चा नेताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा में मंत्री द्वारा सेना को लेकर दिया गया बयान सैनिकों और सेना का सम्मान करने वाले नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि सेना के सम्मान से जुड़ा विषय उनके लिए राजनीति से ऊपर है और इस तरह की टिप्पणियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। युवा मोर्चा ने मंत्री पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रभाव में बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जगत सिंह नेगी को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा नेताओं ने तीखे अंदाज में सरकार और मंत्री को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री ने जल्द माफी नहीं मांगी और इस्तीफा नहीं दिया तो युवा मोर्चा उनके आवास का घेराव करेगा। नेताओं ने कहा कि वे सेना के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर अपना विरोध आगे भी जारी रखेंगे।

युवा मोर्चा ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि जब भी विपक्ष अपनी बात रखने के लिए प्रदर्शन करता है, पुलिस को आगे कर विरोध दबाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज करवाना नागरिकों और राजनीतिक संगठनों का अधिकार है और इसी अधिकार के तहत आज ऊना में प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रजत राणा और पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने भी मंत्री के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए विरोध जताया। युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि जब तक मंत्री अपने बयान पर माफी नहीं मांगते, उनका विरोध जारी रहेगा।

TAGGED: Una BJYM protest
Chandrika November 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article घंगरेट में युवाओं को बांटी वॉलीबॉल किट, खेल मैदान सुधारने का भी मिला आश्वासन
Next Article गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भक्ति में डूबा हमीरपुर, आनंदपुर साहिब से पहुंचे जत्थे ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भक्ति में डूबा हमीरपुर, आनंदपुर साहिब से पहुंचे जत्थे ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल

Ago

घंगरेट में युवाओं को बांटी वॉलीबॉल किट, खेल मैदान सुधारने का भी मिला आश्वासन

Ago

धर्मशाला में बनेगा कल्चरल इंस्टीट्यूट? पूर्व विधायक विशाल  ने INTACH के प्रयासों को सराहा, विरासत संरक्षण के लिए सहयोग का दिया भरोसा

Ago

समरसता संकल्प यात्रा का हिमाचल में जोरदार स्वागत, कांग्रेस को डॉ. सिकंदर कुमार की नसीहत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?