विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव का परिणाम आना है। चुनाव परिणाम से पहले शुक्रवार को भटियात विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी विक्रम सिंह धरियाल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के दर्शन करने के साथ ही पूजा अर्चना कर ओर माता रानी से अपनी जीत की कामना भी की। चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई। पूजा-अर्चना करने के पश्चात मंदिर परिसर में स्थित पावन वटवृक्ष को मोली का धागा बांधा और जीत की मनोकामना की।
चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी ने माता का सरोपा उन्हें आ भेंट स्वरूप दिया। बातचीत करते हुए भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह जरियाल ने बताया मां चिंतपूर्णी की कृपा से तीसरी बार 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव जनता के आशीर्वाद से जीतकर विधायक बनने वाला हूं।इसके अलावा उन्होंने चंबा जिला से भाजपा की 5 में से 4 सीटों पर जीत का दावा किया। इसके अलावा उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से रिपीट करने वाली है। इस मौके पर कांगड़ा बैंक धर्मशाला की एजीएम रविंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
