नूरपुर:संजीव महाजन (TSN)-उत्तराखंड विधायक व कांगड़ा चंबा कांग्रेस चुनाव प्रभारी विक्रम सिंह नेगी ने प्रेस वार्ता कर भाजपा को आड़े हाथों लिया.उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वायदे और तरह-तरह के प्रलोभन देकर सत्ता में आई है, मगर अब देश की जनता उनके प्रलोभनों में आने वाली नहीं है.
विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि वे लगातार नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क कर रहे हैं,जिसमें लोगों की भारी भीड़ जुट रही है.विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा हमेशा ही किसान विरोधी और युवा विरोधी रही है.उन्होंने कहा कि जो जन कल्याण नीतियां कांग्रेस ने बनाई है,उन्हें घर-घर जन जन तक पहुंचने में कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ रहे.उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने प्रत्येक महिला के खाते में सालाना ₹100000 देने का वादा किया है और युवाओं को भी स्किल सीखने के लिए प्रति वर्ष 1 लाख देने का वादा किया है.इसके साथ स्वास्थ्य के लिए 25 लाख तक का इलाज भी मुफ्त होगा.उन्होंने बताया कि किसानों की एमएसपी और अग्नि वीर जैसी युवा विरोधी स्कीम को बंद कर पुरानी सेना प्रणाली बहाल की जाएगी.
